चांदन दुर्गा पूजा को लेकर थाने में शांति समिति की हुई बैठक
बांका : जिले के चांदन थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, चांदन बीडीओ अजेश कुमार की मौजूदगी में चांदन थाना अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में आयोजन की गई। इस शांति समिति के बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से हिंदू मुस्लिम समुदाय के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर चांदन थाना अध्यक्ष रवि कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि आस्था के इस महापर्व में किसी भी तरह की लापरवाही या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का साफ संदेश है कि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। लेकिन कहीं भी उपद्रव की स्थिति ना बने इसके लिए दोनों समुदाय के लोगों को सहयोग अति आवश्यक है। पूजा समिति से भी अपील है कि एक ऐसे कार्यकर्ता बहाल करें, जो मंदिर परिसर में बाजा बजाने के दौरान अश्लील गाना न बताएं। उसकी वे निगरानी करेंगे। वैसे अब मां दुर्गा के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बाजार सजने लगे हैं। लेकिन इस बार त्योहार की रंगत में भंग डालने वाले असामाजिक तत्वों और हुडदंगियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। अगर कोई मेला परिसर में हरदंग मचाने या माहौल खराब करने की सोच रहा है तो सावधान हो जाएं।
मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द, दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर चांदन पुलिस प्रशासन ने जनमानस की सुरक्षा का ऐसा चाक-चौबंद चक्रव्यूह तैयार किया जा रहा है, जिसे भेद पाना किसी भी खुरापाती के लिए नामुमकिन होगा। अब मेले की हर हलचल पर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों का पहरा रहेगा। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी व्यवहारिक समस्याएं रखी। आयोजकों ने मुख्य रूप से भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और देर रात तक सुरक्षा गश्त बढ़ाने से संबंधित अपनी मांगे अधिकारियों के सामने रखी। अधिकारियों ने आयोजकों की हर मांगों पर तुरंत आवश्यक कार्रवाही करने का पूरा भरोसा दिलाया।
अधिकारियों ने शांति समिति बैठक में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को लाइसेंस की आवश्यकता को जताते हुए कहा कि दुर्गा पूजा स्थल पर मेला का आयोजन, मूर्ति विसर्जन, एवं लगातार 10 दिनों तक पूजा पाठ होते रहना, दुर्गग्रामी लोगों का आगमन, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लाख मुस्तैद है। लेकिन दुर्गा पूजा समिति को लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। लाइसेंस के लिए कमेटी के सदस्यों का आधार कार्ड एवं उसके साथ-साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट चार्ट एवं समय अंकित करें।
उन्होंने ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व कोई भी हो दोनों समुदाय को मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीका से संपन्न करना है। इससे गांव समाज की एक पहचान बनती है। प्रेम में आनंद है। मिलजुल कर कोई भी कार्य करें ,उसकी एहसास एक अलग सी होती है। लेकिन पर्व के दौरान नियमों के उल्लंघन करने एवं उत्पाद मचाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर, चांदन मुखिया अनिल कुमार चांदन सरपंच राकेश कुमार, सिलजोरी पंचायत सरपंच वीरेंद्र दास , कोरिया पंचायत के सरपंच प्रभात यादव, चांदन पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्र मोहन पांडेय चांदन पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ यादव, चांदन भाजपा मंडल प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, सिलजोरी पंचायत उप मुखिया शिवदयाल यादव, उर्फ शिबू यादव, डीलर प्रिया चंद्र आजाद, पीडीएस दुकानदार विनोद कुमार पांडेय, डीलर अकबर अली, दुर्गा पूजा समिति चांदन के अध्यक्ष विक्की दुबे, भाजपा नेता आदित्य पोद्दार, समाजसेवी नेता नंदकिशोर बरनवाल, सुल्तान अली, पहाड़पुर नसरुद्दीन अंसारी, गौरीपुर सरपंच प्रतिनिधि पप्पू दास, बिरनियां पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अशोक ठाकुर, बबलू दुबे, गौरीपुर उप मुखिया राकेश मेहता, वसीम शेख, आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.