वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ कलश स्थापना, घर-घर में विराजमान हुई दुर्गा मां

बांका - जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों,व आस्था पर विश्वास रखने वाले हिंदू घरों में दुर्गा पूजा की पहली पूजा रविवार को विधि विधान के साथ शारदीय नवरात्र को लेकर कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ घर- घर में मां दुर्गा विराजमान हो गई। और जिले से लेकर विभिन्न प्रखंडों व क्षेत्रों में उत्सवी माहौल बन गया। चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री श्री 108 दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन चांदन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विक्की दुबे, सचिव अशोक शर्मा, प्रिया चंद्र आजाद, नंदकिशोर बरनवाल, की देखरेख में मां शैलपुत्री की विधि -विधान से पूजा -अर्चना की गई। जबकि आज नवरात्र के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। रविवार को सुबह शुभ मुहूर्त में चांदन दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंच कर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। चांदन पुलिस प्रशासन भी गत शांति समिति की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों की मांग एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस महापर्व में किसी भी तरह की लापरवाही या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाने के लिए दुर्गा पूजा पूर्णरूप से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिए पूरे बाजार एवं  संवेदनशील इलाकों में चांदन थाना अध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में फ्लैश मार्च किया जा रहा है।

रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.