चांदन खिरवाकोला आदिवासी टोला में देवर ने भाभी के खाना में जहर देकर मार डाला

बांका - जिले के चांदन थाना अंतर्गत कोरिया पंचायत क्षेत्र के खिरवाकोला आदिवासी गांव एक दर्दनाक घटना हो गई है।एक शख्स ने  अपने भाभी 25 वर्षीय रिना टुडू के ऊपर डायन होने की आशंका के चलते अपनी भाभी रिना टुडू के खाना में जहर मिला दिया। अनजान में भाभी खाना खाते  ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के पिता महाशय टुडू ने बताया कि मेरी पुत्री रिना टुडू  की शादी 10, 12 साल पहले पड़ोस के ही सोनेलाल सोरेन के बड़े पुत्र सूरज सोरेन के साथ हुई है। मेरा दामाद राजस्थान में मजदूरी का काम करता है। लेकिन मेरी पुत्री के साथ कोई संतान नहीं है। वह घर में अकेली रहती थी। शुक्रवार को अपने घर में खाना  चावल, सब्जी बनाकर घर में खाना रखकर सुबह में चिरोता लाने पड़ोस के रिश्ते में सास के साथ जंगल गई हुई थी। जंगल से लौट के बाद मेरी बेटी को काफी भूख लग गई थी ।शाम में तुरंत सब्जी चावल  मिलकर जैसे खाई तुरंत उसे तरह-तरह का घबराहट होने लगी। चिल्लाने लगी, अड़ोस पड़ोस के लोग जमा हो गए। मेरी बच्ची रीना टुडू ने कही कि तुरंत डॉक्टर को बुलाओ मेरे खाने में जहर मिला दिया है। आनन-फानन पड़ोसियों ने  एंबुलेंस, अन्य वाहन की व्यवस्था  कर ही रहे थे। कि अचानक मेरी बेटी दम तोड़ दी, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने भी रिन के थाली में बचे शेष खाने को जहर है या नहीं इसकी पुष्टि करने के लिए गांव के कुत्ते को खाना खिलाया गया। कुत्ता भी खाना खाते ही घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इससे साफ जाहिर है कि ससुराल वालों में से रीना टुडू के देवर संतोष सोरेन ने खाना में जहर मिलाया है। क्योंकि मेरी बेटी के ससुराल में हमेशा डायन होने के आरोप में संतोष के साथ विवाद होते रहता था। मृतिका रीना टुडू की मां चूड़की देवी ने बतायी कि मेरी बेटी को डायन होने के आरोप में उसका देवर संतोष सोरेन ने जहर खिलाकर  ने मार डाला है। उन्होंने बतायी कि हम आदिवासियों में ऐसे आरोप पर सामाजिक बैठक होती है। फिर जानगूरु के द्वारा देखली देखा जाता है। फिर सामाजिक न्याय होती है। लेकिन ऐसा संतोष सोरेन ने नहीं किया। बल्कि जहर देकर मार डाला।
     

मृतका के भाई मुन्ना टुडू ने बताया कि मेरी बहन घर पर नहीं थी जंगल गई हुई थी। इसी बीच घर खाली देखकर दीवाल फांद घर के अंदर प्रवेश कर सब्जी में जहर मिला दिया।  मेरी बहन अंजान रही। और उसने  जंगल से लौट के बाद तुरंत खाना खाई और उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि संतोष सोरेन दिल्ली में जहर वाली फैक्ट्री में काम करता था। और मेरी बहन के साथ हमेशा विवाद होने के कारण बार-बार धमकी भी देता था। मेरे घर परिवार के सदस्य बीमार रहते हैं इसका कारण तुम हो इसलिए तुम्हें मार देंगे। जो आज ऐसी घटना हो गई। शक आधार पर मेरी बहन रीना देवी की हत्या जहर खिलाकर संतोष सोरेन ने मार डाला है। उन्होंने बताया कि बहन की मृत्यु होने के बाद चंदन थाना को सूचना दी गई। सूचना पाते ही चांदन पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। चांदन पुलिस प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि खिरवाकोल आदिवासी टोला में एक महिला की संदिग्धावस्था मृत्यु हो गई है। मुक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाही हेतु चंदन थाना अध्यक्ष रवि कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रधारी कुमार के साथ सशस्त्र बल सरकारी वाहन से खिरवाकोला आदिवासी टोला पहुंचकर सत्यापन के क्रम में पाया कि एक महिला रीना टुडू पति सूरज सोरेन की मृत्यु इसके ससुराल परिवार के द्वारा खाना में जहर खिलाकर इसकी हत्या कर दी गई है। कांड के अग्रतर अनुसंधान में कांड के प्राथमिक कि अभियुक्त मृतक के देवर संतोष सोरेन पिता सोनेलाल सोरेन, ससुर सोनेलाल सोरेन पिता स्वर्गीय हॉबी सोरेन, शिबू सोरेन पिता स्वर्गीय हॉबी सोरेन को खिरवाकोल आदिवासी गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। एवं मृतिका के देवर संतोष सोरेन की तलाशी के दौरान उसके पैकेट से जहरीला उजला रंग का पाउडर बरामद किया गया है। जिसका उपयोग संतोष सोरेन ने  चांदन पुलिस प्रशासन के समक्ष स्वीकार किया कि मैंने रीना टुडू के बनाए हुए सब्जी में दीवाल फांदकर मिला दिया है। चांदन पुलिस प्रशासन जप्त की गई पाउडर को जांच के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.