बांका जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न नम आंखों से मां दुर्गे की विदाई
बांका : बांका जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न मंदिर ,पंडालों में विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे भक्ति भाव, बाजे- गाजे के साथ श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ विदाई किया । श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष मां के फिर से आने की कामना की।
लगातार 9 दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के बाद जिले भर में बुधवार को विजयादशमी उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के प्रतिमाओं का देर रात तक विसर्जन हुआ। श्रद्धालुओं ने सोमवार एवं मंगलवार को जहां विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का पूजन दर्शन कर अपने-अपने परिजनों के सुख समृद्धि की कामना की। चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री श्री 108 दुर्गा मंदिर, पाण्डेयडीह काली मंदिर में स्थापित दुर्गा मां प्रतिमा विसर्जन जुलूस में रात्रि करीबन 10:00 बजे आस्था का जन सैलाव उमड़ पड़ा। हर कोई मां के आशीष पाने को व्याकुल थे। महिला श्रद्धालुओं ने एक-एक कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ मां दुर्गा के आंचल खोइछा
बांधकर अपने-अपने परिवारों के खुशियों का वरदान मांगा एवं नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई की।
चांदन दुर्गा मंदिर के प्रतिमा का विसर्जन चांदन पूर्णबांध तालाब, पाण्डेयडीह काली मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन बाबा बांध तालाब में ट्रैक्टरों से ले जाकर कंधे पर उठाकर तालाबों में विसर्जन किया गया। युवाओं की टोली देवी के भक्ति गीतों की धुन पर, ढोल-नगाड़ों के ताल पर झूमते दिखे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिला प्रशासन चौकस रहा। जिले भर के तमाम चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार मूर्ति विसर्जन के समय अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे थे। वैसे मूर्ति विसर्जन में बांका जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संपन्न हुआ। विभागीय निर्देशानुसार चांदन थाना अध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में चांदन पुलिस प्रशासन की टीम प्रखंड मुख्यालय के चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। चांदन दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण बांध के तट पर अंतिम मां दुर्गा की आराधना भक्ति और उल्लास से सराबोर वातावरण बुधवार की रात तक भावुक विदाई के दृश्यों में बदल गया। मां दुर्गा का जयकारा लगाते हुए चांदन मंडल टोला के नवयुवकों ने मूर्ति विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान भक्तों में माता रानी से सुख समृद्धि और परिवार की खुशीहाली की प्रार्थना की।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.