चांदन कृषि कार्यालय में वासंतिक रबी महाअभियान के तहत किसानों को उन्नत तकनीकी की जानकारी
बांका : बांका जिले के चांदन कृषि कार्यालय में मंगलवार को वासंतिक महोत्सव आयोजन किया गया। इस रबी महा अभियान के तहत चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, बीडीओ अजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार, जिला कृषि वैज्ञानिक संजय मंडल, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चांदन पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ यादव आदि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
चांदन प्रमुख रवीश कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भारतीय अर्थव्यवस्था का रीढ है और उनकी समृद्धि से, मेरा देश खुशहाल है। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तर पर चौपाल के जरिए किसानों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
चांदन बीडीओ अजेश कुमार ने कहा कि किसान गोष्ठी या इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है तो बाहर से आए खेती संबंधित वैज्ञानिक से खेती करने की विधि उत्पन्न समस्याओं का समाधान गंभीरता से सुनना चाहिए। साथ ही खेती करने के दौरान विभिन्न प्रकार के बीमारियों का सवाल जवाब कर जानकारी हासिल करना चाहिए।
चांदन प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुऎ बताया कि सरकारी बीज के तहत चना 55 क्विंटल तेलहन में 10 क्विंटल सरसों, 12.50 क्विंटल मटर एवं 85 क्विंटल मसूर की बीज इस वर्ष का टारगेट मिला है। जिन किसानों को बीच लेना हो उन्हें ऑनलाइन अपने मोबाइल के जरिए के साथ-साथ किसान सलाहकार से संपर्क करें। ताकि उन्हें आसानी बीज प्राप्त हो जाएगी।
मृत्युंजय राय कृषि समन्वयक ने बोरा विधि धनियां ,प्याज, लहसुन हरी पत्तेदार सब्जियों को उगने का जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद के बजाय गोबर और मुर्गे की बीट जैसी जैविक खाद का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
जिला कृषि वैज्ञानिक संजय मंडल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गेहूं ,मसूर, आलू ,सरसों की खेती समय पर बुआई नहीं होने से उसकी उत्पादन में कमी हो जाती है।
उन्होंने किसानों को सलाह दी कि 15 नवंबर से 20 नवंबर तक मसूर एवं सरसों की बुआई कर दें। कम अवधि वाली गेहूं किस्म बीबीडब्ल्यू 187 की बुआई 7 दिसंबर तक और लंबी अवधि वाली गेहूं बीबीडब्ल्यू 14 की बुवाई 15 दिसंबर तक करने की सलाह दी है।
चांदन कृषि कार्यालय से वासंतिक रबी महाअभियान जागरूकता वाहन को चांदन प्रमुख रवीश कुमार बीडीओ अजेश कुमार, कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार आदि ने हरी झंडी दिखा कर वाहन को रवाना किया। इस मौके पर कुंजेश कुमार शंभू शरण, राजीव कुमार, निलेश कुमार आकाश राज, कुमारी मोहसिना परवीन, चंदन कुमार, सुरेश प्रसाद यादव, रंजन कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार मंडल, अविनाश कुमार, शंभू दास रघुवीर कुमार गुप्ता, रामलाल एवं राजीव रंजन शामिल थे।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.