बिरनियां पंचायत में मुखिया पद के उम्मीदवारों की भरमार

बांका : आजादी के बाद दुसरी बार बिरनियां पंचायत प्रमुख सीटें जैसे मुखिया सरपंच एवं पंचायत समिति की सीटें रोस्टर के मुताबिक, सामान्य हो जाने की संभावना में बिरनिया पंचायत में विभिन्न जातियों से मुखिया पद उम्मीदवारों की भरमार हो  गई है। हालांकि पंचायत चुनाव  तिथि की घोषणा अभी विचाराधीन है। लेकिन संभावित प्रत्याशियों ने पंचायत क्षेत्र में लोगों से अभी से ही संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

यहां सबसे ज्यादा मलाईदार पद मुखिया पद के संभावित उम्मीदवारों की भरमार होने की संभावना है। अभी तक तीन दर्जन से अधिक संभावित मुखिया प्रत्याशी के नाम हवा में तैर रहे हैं। जिसमें एक नाम पंचायत के विकास मित्र का भी है। दूसरा राजस्व कर्मचारी के साथ मिलकर कर रहे तुम्माफेरी, तीसरा सरकारी अमीन, जिन्हें जमीन की वैल्यूएशन बनाकर एक, दो, करके बेड़ा पार लगाकर अपनी पंचायती चुनावी खर्च निकाल कर तैयारी कर रहे हैं। चौथा उम्मीदवार कहते हैं मुझे सभी थाने एवं वन विभाग से पहचान बना हुआ है, आपका ट्रैक्टर कभी नहीं पकड़े जाएंगे। मेरी परिचय है तुम भी खाओ, मैं भी खाऊंगा। मिल बैठकर साथ चलूंगा। मेरी जीत हुई सभी लोग मिल बैठकर नैईया पार लगाएंगे। चोरी करना साधना है। पकड़े नहीं जाना हमारी पहचान है।

विकास मित्र भी लोगों से अपने कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों का हवाला देकर आगामी चुनाव में मदद करने की बातें क्षेत्र के लोगों से कह रहे हैं। आरक्षित पद पर जीते हुए मुखिया रंजीत पंडित जेनरल मुखिया पद के उम्मीदवार के रूप में रहेंगे। जबकि सामान्य पद होने के कारण उप मुखिया अपनी प्रचार प्रसार कर्म के आधार पर सेवा के साथ मुखिया प्रत्याशी उम्मीदवार के रूप में मैदान में कूद पड़े हैं। जबकि जदयू के चांदन प्रखंड अध्यक्ष भी बिरनियां पंचायत के मुखिया  प्रत्याशी के रूप में घोषणा कर दी है। पूर्व मुखिया सामान्य में नरेश पंडित भी मुखिया प्रत्याशी के लिए दावेदार हैं।तो कई उम्मीदवार वर्तमान मुखिया के आशीर्वाद के सहारे  चुनावी वैतरणी पार करने की फिराक में है।

जबकि अन्य पदों जैसे सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए अब तक इक्के-दुक्के ही फिंजा में तैर रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा उम्मीदवारों की फौज  मुखिया पद के लिए ही है। अब देखना है की पंचायत चुनाव की घोषणा होने पर इस पंचायत से कितने मुखिया उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा पाते हैं। जबकि वर्तमान मुखिया रंजीत पंडित हैं ।चांदन दक्षिणी क्षेत्र से दक्षिणी जिला परिषद सदस्य का चुनाव गोविंद दास शेखपुराटांड़ से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।

रिपोर्टर :  राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.