चांदन BRC में मेन गेट का ताला काटकर लाखों रुपया का सामान का हुआ चोरी
बांका : बांका जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र में चोरों की आतंक से प्रखंड मुख्यालय में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। लोग प्रशासन के ऊपर भरोसा तो रखते हैं। लेकिन इन दिनों पुलिस प्रशासन को भी चोरों ने चकमा देकर थाने के इर्द-गिर्द कोहराम मचा रखा है। इसी क्रम में चांदन थाने से महज 200 गज की दूरी में चांदन मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र चांदन में शुक्रवार की रात्रि में मेन गेट का ताला काटकर अज्ञात चोरों के द्वारा लगभग एक लाख रुपये लागत मूल्य का सामान चोरी कर ली गई है।
चांदन प्रखंड संसाधन केंद्र में कार्यरत लेखापाल राजीव कुमार रंजन ने बताया कि पूर्व की तरह नित्य दिन समय पर उपस्थित के साथ प्रखंड संसाधन केंद्र चांदन हम दो जन मेरा सहायक मोहम्मद कलाम पहुंचे। बीआरसी का मेन गेट का ताला कटा हुआ था। अन्दर प्रवेश करते ही जहां कंप्यूटर रहता है। उसका ताला तो तोड़ नहीं सका, लेकिन छिटकुनी, एलड्रॉप की कुंडी फसने वाला दीवाल को ही काट दिया। आगे बढ़े तो अंदर रूम प्रवेश कर देखा, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू, इनवर्टर, बैटरी, पंखा एवं कुर्सी पर रखा तोलिया आदि गायब है। मेरा कार्यालय एकांत में है पुलिस प्रशासन का रात्रि में गस्त होता तो कार्यालय सुरक्षित रहता। मैं चांदन पुलिस प्रशासन से मांग कर रहा हूं कि रात्रि में ब्लॉक परिसर में एक बार निरीक्षण जरूर करें। ताकि ब्लॉक सुरक्षित रहे। हम लोग अपनी ड्यूटी कर कार्यालय में ताले के भरोसे छोड़कर अपने घर चले जाते हैं। रात्रि में क्या होता है हमें कैसे पता चलेगा। कार्यालय में प्रहरी होनी चाहिए।
चांदन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मुझे लेखापाल के द्वारा कार्यालय में चोरी होने की सूचना मिल गई है। मैंने भी प्रखंड संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। चांदन पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल का निरीक्षण एवं अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिए हैं।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.