बांका में बिहार का पहला स्मार्ट विलेज बनाया जा रहा है

बिहार :    बांका में बिहार का पहला स्मार्ट विलेज बनाया जा रहा है। 11 एकड़ में फैले कैंपस में अस्पताल से लेकर हर तरह की सुविधा उपलब्ध होगी। स्मार्ट विलेज बनने से इलाके की तस्वीर बदलेगी और विकास होगा। पहले यहां 1989 के दंगों में गांव उजर गया था। अब यहां पर बिहार का पहला स्मार्ट विलेज बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन की देखरेख में स्मार्ट विलेज की कार्य तेजी से की जा रही है। डीएम अंशुल कुमार प्रत्येक दिन स्मार्ट विलेज की समीक्षा कर रहे हैं। स्मार्ट विलेज कार्यस्थल पर अधिकारी कैंप कर स्मार्ट गांव का रूपरेखा देने में लगे हुए हैं। अधिकारी मौके पर लगातार पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। 

रिपोर्टर : आशीष गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.