छत्रपति शिवाजी के दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी: अंशुल विद्यार्थी

बाराबंकी :  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी वीरता और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी।उनका जीवन युवाओं को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। प्रांत संगठन मंत्री बुधवार को फतेहपुर कस्बा के पटेल पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395 वीं जयंती पर आयोजित अभाविप के प्रतिभा संगम कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्रपति महाराज प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।इसके पूर्व छत्रपति शिवाजी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि शिवाजी के शौर्य व पराक्रम एवं नेतृत्व क्षमता ने विदेशी आक्रमणकारियों के छक्के छुड़ा दिए।अभाविप के नगर अध्यक्ष मनोज सिंह ने कार्यक्रम की प्रस्ताविकी प्रस्तुत की।कार्यक्रम अध्यक्ष विजय आनंद बाजपेई ने विद्यार्थियों से छत्रपति शिवाजी एवं स्वामी विवेकानंद के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।नगर के कई विद्यालयों में अभाविप द्वारा रंगोली और निबंध  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रथम स्थान पर,लेफ्टिनेंट अनिरुद्ध शुक्ल पी जी कॉलेज के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर जबकि वारिस चिल्ड्रंस एकेडमी इंटर कालेज के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे।इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में  लेफ्टीनेंट अनिरुद्ध शुक्ल पी जी कॉलेज , द्वितीय स्थान पर सेठ स्वामी दयाल स्कूल, तथा तृतीय स्थान युगांतर इंटर कॉलेज रहा। अभाविप के नगर मंत्री श्रीअंक यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन सुधीर सैनी ने किया।इस अवसर पर  विभाग संगठन मंत्री अमन मिश्रा,योगेश सिंह,  शुभम् वर्मा ,विभु पाठक, भूपेंद्र सिंह,आलोक ,प्रिंस वर्मा , आदित्य , सुब्रत ,आदिवा ,अल्फीसा , आरवी ,पल्लवी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य,शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।


रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.