जिलाधिकारी बाराबंकी क़ी अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

बाराबंकी :  शासन के निर्देशनुसार आज महीने के तीसरे शनिवार को तहसील फतेहपुर लोक सभागार में जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी क़ी अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह, व प्रशिक्षु आई ए एस काव्या सी  रही मौजूद सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से 8 मामालों का सम्बंधित अधिकारीयों मौके पर निस्तारण करा दिया गया,जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अधीनस्थ अधिकारियो को दिये ज़रूरी दिशा निर्देश विदित हो क़ी सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 प्रार्थना पत्र आये जिसमें राजस्व विभाग के 15  प्रार्थना पत्र आये, पुलिस विभाग से सम्बंधित 10 प्रार्थना पत्र आये । विकास विभाग से सम्बंधित 1 प्रार्थना पत्र आया,  विद्युत विभाग से सम्बंधित 6 प्रार्थना पत्र आये, समाज कल्याण विभाग से सम्बंधित 2 प्रार्थना पत्र आये  सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी, सी ओ फतेहपुर जगत राम कनोजिया, तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार फतेहपुर अंकिता पाण्डेय, नायब तहसीलदार कुर्सी अभिनव सिंह, तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक, लेखपालों सहित जिला व तहसील स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे वहीँ आज होली का दूसरा दिन होने के कारण सम्पूर्ण समाधान दिवस में रहा सन्नाटा, होली क़ी वजह से कम पहुचे फरियादी।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.