पीडीए परिवार सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है: सुरेश यादव

बाराबंकी : भारतीय जनता पार्टी की कार्य और संस्कृति रही है बीजेपी सरकार में रोज बढ़ती है वो है महंगाई और रोज कम हो रही आम आदमी की कमाई उक्त कथन विकास खंड देवा की ग्राम पीड में आयोजित पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा। विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि पीडीए परिवार सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है और सामाजिक सद्भाव के रास्ते पर चल रहा है जिससे सत्तासीन लोग घबराए हुए है और नकारात्मक राजनीत को बढ़ावा दे रहे है। समाजवादी यूथ ब्रिगेड बाराबंकी जिलाध्यक्ष शाफे ज़ुबैरी ने कहा कि सरकार संविधान की मूल भावना,संस्थाओं की निष्पक्षता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला कर रही है।संविधान देश की आत्मा है और इसकी रक्षा के लिए जनसंघर्ष करने के लिए समाजवादी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अंतिम दम तक संघर्ष करता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति सुरेन्द्र सिंह वर्मा, सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता फराजुद्दीन किदवाई प्रदेश सचिव,सरताज चौधरी, शाफे ज़ुबैरी,प्रीतम सिंह वर्मा,राम चंद्र मिश्रा हुमायूं नईम खान, सभासद,रिजवान रिज्जु सभासद,सलमान वारसी,डॉक्टर भूपेंद्र वर्मा, प्रवीन यादव पम्मू जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी,कमलेश रावत ब्लॉक अध्यक्ष देवा,मुकेश मौर्य,प्रकाश गौतम,सियाराम रावत,प्रेम चंद्र गौतम,सुनील कुमार बाजपेई,रविन्द्र कुमार सोनी, मीना गौतम,शिव देवी ब्लॉक अध्यक्ष देवा,राजकुमारी,देवी शरण प्रजापति,कोमल रावत पूर्व प्रधान,मालती पाल,कामता प्रसाद यादव उपाध्यक्ष,रवि मिश्रा,बाबुल मिश्रा,रमेश यादव प्रधान,विनोद यादव प्रधान, हरिकरन यादव प्रधान,विनोद यादव,मो उबैद,दीपक गुप्ता,सुशील यादव समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.