भाजपा सरकार में भारतीय संविधान खतरे में है: डॉ०पी०एल० पुनिया

बाराबंकी : भाजपा सरकार में भारतीय संविधान खतरे में है। संविधान को बचाने का नैतिक दायित्व हर कांग्रेसजन का है। 12 मई 2025 दिन सोमवार को स्थानीय गन्ना विभाग के परिसर में कांग्रेस पार्टी विशाल संविधान बचाओं सम्मेलन का अयोजन करेगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय सहित प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी आज जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सांसद डॉ0पी0एल0 पुनिया ने दी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा संचालन प्रशान्त सिंह ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षगण फ्रण्टल संगठन के अध्यक्षों, प्रकोष्ठों, शहर कमेटी की पदाधिकारियों की बैठक में पूर्व सांसद ने बताया कि, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय नेतृृत्व ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला को पुनः अध्यक्ष मनोनीत करके संगठन सृजन की महत्वपूर्णं जिम्मेदारी दी है। वर्तमान समय में जनपद का कांग्रेस संगठन भंग चल रहा हैं और सभी पदाधिकारी कार्यवाहक के रूप में कार्य कर रहे हैं। अब जनपद में एक ऊर्जावान कांग्र्रेस संगठन का मनोनयन करना है। जो विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करके कांग्रेस का परचम लहरा सके। और देश और प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार की हर जनविरोधी नीति का करारा जवाब दे सके। संगठन सृजन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष ये सुनिश्चित करें की ऊर्जावान और समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन मे पद पाने से वंचित न रह जाये। 12 मई 2025 का दिन आपकी परीक्षा का दिन है। इस दिन गन्ना विभाग के परिसर में आयोजित संविधान बचाओं सम्मेलन में अपनी सारी ऊर्जा लागाकर भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करना है।कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने अपने सम्बोधन में कहा कि, 12 मई 2025 को स्थानीय गन्ना कार्यालय में आयोजित संविधान बचाओं सम्मेलन जो प्राताः 11 बजे से शुरू होगा जिसमें विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, स्थानीय सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद डॉ0पी0एल0 पुनिया तथा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे जिसमेें आप सभी को भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करके कार्यक्रम को सफल बनाना है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.