भाजपा,आर०एस०एस०की सोंच महिला विरोधी है ऑपरेशन सिन्दूर की नायिका कर्नल सोफिया भारत की बेटी है: मो० मोहसिन
बाराबंकी : भाजपा, आर0एस0एस0 की सोंच महिला विरोधी है। ऑपरेशन सिन्दूर की नायिका कर्नल सोफिया भारत की बेटी है उन पर अशोभनीय टिप्पणी करके मध्य प्रदेश के जन जातीय मंत्री विजय शाह ने साबित कर दिया है कि उनका मानसिक सन्तुलन बिगड़ गया है उन्होनें देश की सेना की बेटी को आतंकवादी की बहन बताकर अक्षम्य अपराध किया है। प्रधानमंत्री उक्त गंभीर प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर बड़बोले मंत्री को बर्खास्त कराये और गिरफ्तार कराके कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में कोई देश की सेना और उनके अधिकारियों जवानों के खिलॉफ अशोभनीय टिप्पणी करने का साहस न कर सके। उक्त उद्वगार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने आज कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित आवश्यक बैठक में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलॉफ अशोभनीय टिप्पणी की तीव्र निंदा करते हुये व्यक्त किये। तदोपरान्त कांग्रेसजन अपने हाथों में देश की बेटी का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान लिखी तख्तियाँ हाथों में लेकर गगनभेदी नारों के साथ छाया चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, महिला कांग्रेेस अध्यक्ष श्रीमती शबनम वारिस, इरफान कुरैशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला, सरजू शर्मा, विजयपाल गौतम, अजीत वर्मा, राम हरख रावत, सिकन्दर अब्बास रिज्वी, प्रशान्त सिंह, संजीव मिश्रा, रमेश कश्यप, मैनुद्दीन अंसारी, फरहान किद्वाई, मोहम्मद ऑरिफ, सुरेन्द्र मिश्र, बेचन लाल दीक्षित, सुशील मिश्रा, केशवराम धीमान, अर्जुन कुमार, राजेन्द्र सोनी, फरीद अहमद, गोपी कनौजिया, श्रीकान्त मिश्रा, शाइस्ता अख्तर, रेशमा खालिद, नसरीन, विद्या देवी सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन थे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.