मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता की कुंजी है: ममता चौधरी

बाराबंकी : जनपद में कांग्रेस पार्टी का संगठन ऐसा बनाना है जो विपरीत परिस्थितियों मे भी पार्टी की विजय पताका फहरा सके मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता की कुंजी है कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस की विचारधारा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर आमजन से संवाद स्थापित करे यदि आपने पूरी लगन एवं निष्ठा से जन नायक राहुल गांधी जी के सन्देश को आवाम तक पहंुचा दिया तो 2027 आपका होगा। उक्त उद्वगार उत्तर प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री चार बार की पार्षद महिला कांग्रेस की मध्य जोन की चेयरमैन संगठन सृजन कार्यक्रम की जनपदीय प्रदेशीय प्रभारी ममता चौधरी ने आज कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संगठन की प्रगति समीक्षा करते हुये व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने तथा संचालन जनपदीय उपाध्यक्ष अजीत वर्मा ने किया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी की मनोनीत प्रदेशीय क्वार्डिनेटर महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी का स्थानीय संासद तनुज पुनिया ने अपने ओबरी आवास पर बुके देकर स्वागत किया तथा देश के प्रथम प्रधान मंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया तदोपरान्त क्वार्डिनेटर ममता चौधरी ने कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पहुंचकर संगठन सृजन कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। प्रदेशीय क्वार्डिनेटर ममता चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा कांग्रेसजनों के साथ नेहरू जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और कांग्रेसजनों से संगठन के गठन, बूथ गठन, तथा संगठन की मजबूती के लिये सक्रीय भूमिका निभाने का अनुरोध किया और कहा कि, कांग्रेस पार्टी का आधार जमीनी कार्यकर्ताओं पर टिका है संगठन सृजन कार्यक्रम का ये लक्ष्य है कि, हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी की मजबूत उपस्थिती दर्ज हो। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने नव मनोनीत प्रदेशीय क्वार्डिनेटर का स्वागत करते हुये संगठन में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर विशेष बल देते हुये कहा कि, यह अभियान केवल संगठनिक संरचना का विस्तार नही बल्कि आवाम की समस्याओं के समाधान और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का माध्यम है। हमे जिला कांग्रेस कमेटी का एक एैसा संगठन बनाना है जो मिशन 2027 में जनपद में सफलता का परचम लहरा सके। आज की जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, प्रवक्ता सरजू शर्मा, अजीत वर्मा, केसी श्रीवास्तव, राम हरख रावत, अजय रावत, प्रशान्त सिंह, अनुराग यादव, नेकचन्द त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, रमेश कश्यप, मुईनुद्दीन अंसारी, सियाराम यादव,  राजेन्द्र वर्मा, गुड्डू राइन, रेहान कुरैशी, अहमद सईद, पं0 श्रीकान्त मिश्रा, गुलाम मुस्तफा, महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, सना चौधरी, तस्लीमन खान सहित दर्जनों जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद थे।
 
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.