पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत व भाजपा नेत्री उर्मिला सिंह रावत के नेतृत्व में जैदपुर में निकली तिरंगा यात्रा

बाराबंकी : जैदपुर भारतीय सेना के अद्भुत साहस और पराक्रम का अद्वितीय परिचय देने वाले 'ऑपरेशन सिंदूर' की अविस्मरणीय सफलता और माँ भारती के वीर जवानों के सम्मान में आज जैदपुर मंडल के नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज थाना चौराहा जैदपुर से निकाली गई "तिरंगा यात्रा" का नेतृत्व नि.सांसद उपेंद्र सिंह रावत व भाजपा नेत्री उर्मिला सिंह रावत ने किया। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर देशभक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।यात्रा नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज से प्रारम्भ होकर थाना चौराहा ,मुख्य बाजार होते हुए पानी की टंकी के पास समापन किया गया।इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी,राजकुमार सोनी जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,शिव स्वामी वर्मा जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ,भाजपा नेता नीरज वर्मा,प्रेम प्रकाश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष जैदपुर,संजय अवस्थी पूर्व मंडल अध्यक्ष जैदपुर,सरिता वर्मा मंडल अध्यक्ष हरख,अरुण वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष हरख,रंजीत वर्मा मंडल अध्यक्ष मसौली,केवल प्रसाद वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष मसौली,कमल पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष कोठी,दिनेश चंद्र रावत मंडल उपाध्यक्ष मसौली,रामकिशोर रावत,रामचंद्र रावत,आशीष द्विवेदी,दीपक निगम,विनय वर्मा मंडल महामंत्री जैदपुर,प्रमोद शर्मा,मोहम्मद तालिब मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, अब्बू उमेर अंसारी,राशिद प्रधान, राजेन्द्र वर्मा प्रधान, सत्यनाम वर्मा प्रधान संघ अध्यक्ष,पंकज सिंह प्रधान, अमित वर्मा प्रधान, अनिल वर्मा प्रधान,रामसिंह यादव प्रधान, सहित सेकड़ो की संख्या में देश भक्त व सम्मानित कार्य कर्ता गण उपस्थिति रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.