LANGUAGE

किसानों को फसल चक्र में बदलाव की सलाह

बाराबंकी - किसानों को फसल चक्र में बदलाव की सलाह, बरायन में कृषि संकल्प अभियान, वैज्ञानिकों ने दी गन्ना और धान की खेती की जानकारी। हरख ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरायन में शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार वर्मा की अगुवाई में सघन सहकारी समिति प्रांगण में आयोजित हुआ। भारतीय गन्ना संस्थान अनुसंधान के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह, डॉ. कामता प्रसाद और डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने किसानों का मार्गदर्शन किया। कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में किसानों को खरीफ की फसल की नर्सरी और रोपाई की विस्तृत जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने गन्ना और धान की फसलों में लगने वाले रोग और उनके नियंत्रण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान किसानों की समस्याओं को भी सुना गया। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल चक्र में बदलाव के लिए प्रेरित करना है।

रिपोर्टर : सैय्यद ज़ामिन मेहदी रिज़वी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.