LANGUAGE

जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अपराधियों वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान में कई गिरफ्तार

बाराबंकी : जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 05/06.06.2025 को 01 वारण्टी व 06 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 45 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

01.➡थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा 04 शातिर चोर/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक राशि जीवित पडवा, 03 अदद मोबाइल, नगदी व घटना में प्रयुक्त एक पिकप बरामद- 
थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.06.2025 को मु0अ0सं0 267/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अमन कुमार पुत्र रामदास, 2. सुनील कुमार पुत्र रामनरेश निवासीगण तीरगांव थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, 3. राशिद उर्फ अब्बा पुत्र अकबर अली निवासी ग्राम आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, 4. विपिन पुत्र राजू निवासी ग्राम भैसुरिया थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को बरगदहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का एक राशि जीवित पडवा, 03 अदद एंड्रायड मोबाइल, 2120/- रूपये नकद व घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकप संख्या UP 32 MN 3885 बरामद किया गया।

02.➡थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार -                                                    थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06.06.2025 को मु0अ0सं0 336/2025 धारा 137(2)/87/64(2)m बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रंजीत कुमार पुत्र रामभवन निवासी ग्राम पंसारा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को फतेहपुर-रामनगर रोड से गिरफ्तार किया गया।


रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.