स्वाट/सर्विलांस व थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की 02 घटनाओं का किया सफल अनावरण

बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.06.2025 को स्वाट/सर्विलांस व थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा के आधार पर चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर/अभियुक्तगण 1. मंगल उर्फ राजू पुत्र काशीराम 2. जियालाल उर्फ मनोज निषाद पुत्र मुन्नालाल निवासीगण कन्दौली थाना फखरपुर जनपद बहराइच को रहिलामऊ पुल, ग्राम सदरापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया जेवरात, 14960/-रुपये नकद, साड़ी, पिपरमिन्ट तेल, चोरी करने के उपकरण, एक अदद अवैध तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर व घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन मारूति-800 कार यूपी 32 सी 1260 बरामद किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 184/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मंगल पंजीकृत किया गया।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा जनपद बाराबंकी के आस-पास के जनपदों में बरामद वाहन से घूम-फिर कर रेकी करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देते है एवं चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त रूपयों को ऐशोआराम में खर्च करते है। अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथी रामतेज उर्फ सुनील के साथ मिलकर करीब 10-12 दिन पूर्व थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शैलीकीरतपुर में व करीब 15 दिन पूर्व जमुआ गांव में चोरी करना स्वीकार किया गया। वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. मंगल उर्फ राजू पुत्र काशीराम निवासी कन्दौली थाना फखरपुर जनपद बहराइच
2. जियालाल उर्फ मनोज निषाद पुत्र मुन्नालाल निवासी कन्दौली थाना फखरपुर जनपद बहराइच
बरामदगी
1. एक जोड़ी बाली पीली धातु
2. दो जोड़ी बिछुआ सफेद धातु
3. पांच जोड़ी पायल सफेद धातु
4. दो अदद सिक्के सफेद धातु
5. दो अदद अंगूठी पीली धातु
6. 06 लीटर पिपरमिंट तेल
7. 02 साड़ी
8. एक पेंचकस, एक हथौड़ा व एक सब्बल
9. घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन मारूति-800 कार यूपी 32 सी 1260
10. 14960/-रुपये नकद
11. एक अदद अवैध तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर
अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 168/2025 धारा 305(ए) बीएनएस थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 171/2025 धारा 331(4)/305(ए) थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त मंगल प्रसाद उर्फ राजू पुत्र काशीराम निवासी ग्राम कन्दौली थाना फखरपुर जनपद बहराइच
1.मु0अ0सं0 295/2016 धारा 342/394/411/413 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
2. मु0अ0सं0 771/2016 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच
3. मु0अ0सं0 122/2017 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
4. मु0अ0सं0 314/2021 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
5. मु0अ0सं0 331/2021 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
6. मु0अ0सं0 409/2021 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
7. मु0अ0सं0 433/2021 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
8. मु0अ0सं0 12/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना चिनहट जनपद लखनऊ
9. मु0अ0सं0 46/2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना चिनहट जनपद लखनऊ
10. मु0अ0सं0 104/2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना चिनहट जनपद लखनऊ
11. मु0अ0सं0 108/2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
12. मु0अ0सं0 121/2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
13. मु0अ0सं0 124/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
अभियुक्त जियालाल उर्फ मनोज पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम कन्दौली थाना फखरपुर जनपद बहराइच
1. मु0अ0सं0 314/2021 धारा 457/380/411 भा0द0वि थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
2. मु0अ0सं0 331/2021 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
3. मु0अ0सं0 409/2021 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
4. मु0अ0सं0 433/2021 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ
5. मु0अ0सं0 257/2022 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना गोमतीनगर विस्तार जनपद लखनऊ
6.मु0अ0सं0 06/2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना गोमतीनगर विस्तार जनपद लखनऊ
7. मु0अ0सं0 296/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना गोमती नगर विस्तार जनपद लखनऊ
8. मु0अ0सं0 17/2024 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना बीबीडी जनपद लखनऊ
9. मु0अ0सं0 53/2024 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना गोमती नगर विस्तार जनपद लखनऊ
10. मु0अ0सं0 81/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना गोमती नगर विस्तार जनपद लखनऊ
पुलिस टीम-
स्वाट टीम-
1. निरीक्षक श्री ब्रजकिशोर सिंह प्रभारी स्वाट टीम
2. उ0नि0 श्री मिथिलेश चौहान
3. उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन
4. हे0का0 बलवन्त सिंह, हे0का0 अंगद गौड़
5. हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज, हे0का0 मुकेश यादव,
6. का0 जरनैल सिंह, का0 अभय कुमार,
7. का0 अंकित तोमर, का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार
सर्विलांस टीम-
1. उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल
2. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 जितेन्द्र वर्मा
3. हे0का0 मजहर अहमद, हे0का0 चन्द्रभान
4. हे0का0 पवन गौतम, का0 प्रवीण शुक्ल
5. का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार
थाना बड्डूपुर-
1. थानाध्यक्ष श्री मनोज कुमार थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री कालिका प्रसाद थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
3. का0 नीरज कोरी, का0 प्रवीण निषाद थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
4. का0 हरिश्चन्द पटेल, का0 अरविन्द चौहान, का0 संदीप कुमार थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.