LANGUAGE

विकसित भारत संकल्प सभा के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बाराबंकी मसौली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड मसौली के सभागार में मंडल अध्यक्ष रंजीत वर्मा की अध्यक्षता, महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक प्रवीण मिश्रा के संचालन में मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष भाजपा  अरबिन्द मौर्य   ने विकसित भारत संकल्प सभा में  मोदी एवं योगी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा किया। मोदी जी सरकार का 11 वर्ष का कार्यकाल भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला उपाध्यक्ष एंव पूर्व प्रत्याशी जैदपुर अमरीश रावत,  मंडल प्रभारी अजीत प्रताप सिंह, जिलाउपाध्यक्ष बृजेश रावत,  सदस्य जिला पंचायत रामसिंह वर्मा, राजकुमार सोनी, जिलामहामंत्री किसान मोर्चा आशीष वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष केवल प्रसाद वर्मा  कार्यक्रम सहसयोंजक द्वेय डाक्टर कमलेश चौहान, आशीष द्विवेदी, अमित वर्मा, राम किशोर रावत,  सुशील पटेल, अजय पटेल ,तालिब मोनिस सहित  पार्टी पदाधिकारीगण,शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष  एंव कार्यकर्ताओं सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.