सर्विलांस व थाना मसौली पुलिस द्वारा 01 चोर/अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा जनपद में चोरी/लूट की घटनाओं पर रोकथाम लगाने व चोरी/लूट की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.06.2025 को चोरी से संबंधित अभियुक्त महफूज उर्फ रोमियो पुत्र मिट्ठू निवासी ग्राम दरहरा थाना जहाँगीराबाद जनपद बाराबंकी को भयारा मोड़,मसौली से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के 02 अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन (ओप्पो, टेक्नो कंपनी) बरामद किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 110 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर मु0अ0सं0 256/2025 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया।

पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। अभियुक्त द्वारा आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं कारित की जा चुकी है। तथा दिनांक 15.06.2025 को ग्राम मसौली स्थित घर से उक्त दोनों मोबाइल को चोरी किया गया था। जिस संबंध में थाना मसौली पर मु0अ0सं0 253/2025 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है।

आपराधिक इतिहास- 
1. मु0अ0सं0 367/2021 धारा 379/411 भादवि थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 
2. मु0अ0सं0 169/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 04/2022 धारा 380/411/454 भादवि थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी 
4. मु0अ0सं0 291/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 01/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
6. मु0अ0सं0  124/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
7. मु0अ0सं0 161/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
8. मु0अ0सं0  310/2022 धारा 411 भादवि थाना सतरिख जनपद बाराबंकी 
9. मु0अ0सं0 365/2022 धारा 379/411 भादवि थाना सतरिख जनपद बाराबंकी

बरामदगी-
1. 02 अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन(चोरी से संबंधित)
2. 110 ग्राम अवैध स्मैक

सर्विलांस टीम-
1. उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी
2. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 जितेन्द्र वर्मा,हे0का0मजहर अहमद, हे0का0 चन्द्रभान
3. हे0का0 पवन गौतम, का0 प्रवीण शुक्ल, का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र 
4. म0का0 सुनिधि पाण्डेय, म0का0 स्वाती अवस्थी

पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना मसौली जनपद बारबंकी।
2. उ0नि0 श्री राहुल शर्मा थाना मसौली जनपद बारबंकी।
3. का0 नितीश दक्ष, का0 संजय विश्वकर्मा, का0 आकाश मौर्य थाना मसौली जनपद बारबंकी।             

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.