जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अभियुक्तों वारंटियों हेतु चल रहे अभियान में कई गिरफ्तार

बाराबंकी : जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 16/17.06.2025 को 08 वारण्टी व 11 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 72 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
01. थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 50 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.06.2025 को अभियुक्तगण 1. गयासुद्दीन पुत्र कय्यूम 2. मो0 रजी पुत्र वसीम निवासीगण ग्राम करौदीकला थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को ग्राम करौदीकला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 205/2025 धारा 8/21/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
02.थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद-
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.06.2025 को अभियुक्त सादिक पुत्र नूर हसन निवासी खलीलपुररथ सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर को जैदपुर अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 603/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
03.थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार -
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.06.2025 को मु0अ0सं0 13/2025 धारा 60/63/72 आबकारी व 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त सागर पुत्र हवा सिंह निवासी म0नं0 167 असवार पुर 71 जनपद सोनीपथ (हरियाणा) हाल पता लाइनपार शंकर विहार बहादुरगढ़ झंझर (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया।
04.थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार -
थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.06.2025 को मु0अ0सं0 244/25 धारा 64/62/74/79/333/352/351(3) बीएनएस व 3(1) द/3(1)ध/3(1)डब्लू/3(2)5 एससी/ एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अभिनव कुमार वर्मा पुत्र अरविन्द कुमार वर्मा इटहुआ मजरे मूसेपुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को बहरेला मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
05.थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार -
थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.06.2025 को मु0अ0सं0 181/25 धारा 87/137(2)/64(2)(एम) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रवि कुमार गौतम पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम तहसीपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.