संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अभियुक्तों वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चल रहे अभियान में कई गिरफ्तार

बाराबंकी : जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 18/19.06.2025 को 01 वारण्टी व 07 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 50 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

01. थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 65 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.06.2025 को अभियुक्तगण 1. शैलेन्द्र प्रसाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम बिचपई थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र, 2. संजय कुमार पुत्र स्व0 रामचन्दर निवासी धौरावल रोड़ धर्मशाला चौराहा राबर्टसगंज थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र को ग्राम करौदीकला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 209/2025 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

02.थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार -
थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.06.2025 को मु0अ0सं0 217/25 धारा 65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त उजागर पुत्र रमेश निवासी ग्राम सलारनपुरवा मजरे अरसण्डा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को हरिवंशपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया।

03.थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल बरामद -    थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.06.2025 को मु0अ0सं0 237/2025 धारा 3(5)/352/351(2)/115(2)/333/324(4)/109 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त राजनरायण पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम फतेहपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा बरामद किया गया।

04. थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा 01 अपह्रता को किया गया बरामद-    
थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.06.2025 को मु0अ0सं0-157/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया।                                       

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.