दयानंद डिग्री कॉलेज के पास 33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिर जाने विद्युत आपूर्ति रही ठप

मसौली/ बाराबंकी : 33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिर जाने से बिजली सप्लाई बन्द हुई। चन्दौली पवार हाऊस में विधुत उपकेन्द्र मसौली को आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन दयानंद डिग्री कालेज के निकट पेड़ गिर जाने से बिजली बन्द हो गई। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे आचनक 33 के वी विधुत लाइन बन्द हो गई। अधिकारियों के निर्देश पर बरसात के दौरान कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू किया।तो दयानंद डिग्री कालेज के निकट विधुत लाइन पर पेड़ गिर गया है। जिसको हाटने का कार्य शुरू किया गया। करीब साढ़े 5 बजे शाम को फाल्ट सही हो सका। भारी बारिश के मौसम में पानी बरसते हुए समय में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मेहनत और मशक्कत से फाल्ट को सही किया गया। दिन हो रात ट्रिप को लेकर उपभोक्ताओं काफी परेशान है। विधुत उपकेन्द्र मसौली से आधा दर्जन फीडर से विधुत सप्लाई दी जाती है। इन दिनों दिन हो या रात दर्जनों बार ट्रिप होती है। जिसके दौरान अच्छी खासी बिजली की कटौती हो जाती है।इस पर उच्च अधिकारियों को दूर भाष के जरिए जानकारी करने में फोन नही उठाता है। जिसको लेकर उपभोक्ता काफी परेशान है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.