स्वाट सर्विलांस व थाना घुंघटेर की संयुक्त टीम द्वारा अरविन्द हत्या कांड सफल अनावरण

बाराबंकी : स्वाट/सर्विलांस व थाना घुंघटेर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अरविन्द हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर 02 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल तार व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद वादी माता प्रसाद गौतम पुत्र स्व0 बेंचालाल निवासी ग्राम व पोस्ट बजगहनी थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी ने थाना घुंघटेर पर तहरीर दिया कि करीब 25 वर्ष पूर्व अरविन्द लोध पुत्र स्व0 रामपाल को जे.जे.एम रोड लखनऊ से अपने साथ लाया था और अरविन्द उनके घर में परिवारिक सदस्य के रूप में रहकर खेत की रखवाली करता था। अरविन्द प्रतिदिन की तरह गांव के बाहर खेत की रखवाली करने गया था और दिनांक 21.06.2025 की सुबह वादी की पुत्री जब खेत गयी तो अरविन्द मृत अवस्था में मिला, जिसके गले में चोट का निशान था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना घुंघटेर पर मु0अ0सं0-231/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दो टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना घुंघटेर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 24.07.2025 को अभियुक्तगण 1. संतोष कुमार पुत्र जानकी प्रसाद 2. बृजेश कुमार पुत्र मैकूलाल निवासीगण बजगहनी थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी को जमुआ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल एक बण्डल एल्युमीनियम तार व घटना में प्रयुक्त एक अदद पैशन प्रो मोटर साइकिल यूपी 32 ईयू 0928 बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त संतोष वादी का सगा भतीजा है, जो राजगीर का काम करता है और अभियुक्त बृजेश उसके साथ लेबर का काम करता है। अभियुक्त संतोष दिनांक 18.06.2025 को वादी के घर पानी लेने गया था जहां पर मृतक और अपनी चाची को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, तभी से मृतक को मारने हेतु योजना बनाने लगा था। दिनांक 20/21.06.2025 की रात्रि को योजनाबद्ध तरीके से अभियुक्त संतोष अपने साथी/अभियुक्त बृजेश के साथ मिलकर रैंगवा पुल के पास वादी के खेत में बने छप्पर में सो रहे वादी के मुंह बोले भाई/मृतक अरविन्द की एल्युमीनियम तार से गला कस कर हत्या कर दिया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. संतोष कुमार पुत्र जानकी प्रसाद निवासी बजगहनी थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
2. बृजेश कुमार पुत्र मैकूलाल निवासी बजगहनी थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
1. आलाकत्ल एक बण्डल एल्युमीनियम तार
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद पैशन प्रो मोटर साइकिल यूपी 32 ईयू 0928
पुलिस टीम-
स्वाट टीम-
1. निरीक्षक श्री ब्रजकिशोर सिंह प्रभारी स्वाट टीम
2. उ0नि0 श्री मिथिलेश चौहान, उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन
3. हे0का0 बलवन्त सिंह, हे0का0 अंगद गौड़
4. हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज, हे0का0 मुकेश यादव,
5. का0 जरनैल सिंह, का0 अभय कुमार, का0 प्रवीण शुक्ल,
6. का0 अंकित तोमर, का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार
सर्विलांस टीम-
1. उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल
2. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 जितेन्द्र वर्मा
3. हे0का0 मजहर अहमद, हे0का0 चन्द्रभान
4. हे0का0 पवन गौतम, का0 शैलेन्द्र कुमार
5. का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार
6. म0का0 सुनिधि पाण्डेय, म0का0 स्वाती अवस्थी
थाना घुंघटेर-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री बेचू सिंह यादव थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
2. व0उ0नि0 श्री सुरेश कुमार तिवारी थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
3. उ0नि0 श्री आदर्श पाण्डेय
4. हे0का0 रंजन राय, हे0का0 सुभाषचन्द्र सरोज
5. हे0का0 धनन्जय प्रताप, का0 सुनील यादव
6. का0 मंजेश कुमार, का0 सौरभ यादव, म0का0 सुनीता देवी
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.