महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह ने टीआरसी कालेज में छात्र -छात्राओं को किया जागरूक

बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार के मार्गदर्शन में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज - 5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत यातायात प्रभारी राम यतन, महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह मिशन शक्ति टीम उ0नि0 शिव कांति पांडेय, म0हे0कां0 आशा यादव, म0कां0 सिन्धु, म0का0 प्राची पटेल, म0कां सोनी, म0कां0 आरती संयुक्त टीम द्वारा टी.आर.सी. महाविद्यालय वासुदेव नगर सतरिख बाराबंकी में नारी सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर बालक-बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु घरेलू हिंसा,बाल विवाह, पास्को एक्ट , गुड टच-बैड टच व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,महिला मिशन शक्ति केंद्र ,यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। सभी छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरों जैसे-1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वूमेन पावर  हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी समस्याएं पूछी गई तो किसी ने भी कोई समस्या नहीं बताई।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.