उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

फतेहपुर :   बाराबंकी आज महीने के तीसरे शनिवार को उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ  सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 28 प्रार्थना पत्र आये जिसमे 6 मामलों का निस्तारण मौके पर सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा करा दिया गया विदित हो की आज हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बंधित 5 मामले आये, पुलिस विभाग से सम्बंधित 5 मामले आये, विकास विभाग से सम्बंधित 4 मामले आये, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित 5 मामले आये,विद्युत विभाग से 6 मामले आये, स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित 1 मामला आया, बैंक से सम्बंधित 1 वहीँ चकबंदी विभाग से सम्बंधित 1 मामला आया  सम्पूर्ण समाधान दिवस में सी ओ फतेहपुर जगतराम कनोजिया, तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार कुर्सी, व तहसील के सभी राजस्व निरीक्षकों सहित तहसील स्तरीय सभी विभागो के अधिकारी गण मौजूद रहे सुनी गई जनता की समस्याएं 


रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.