रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम भारत सरकार के संयुक्त सचिव सागर मेहरा द्वारा मत्स्य पालन समेत कई अन्य बिंदुओं पर निरिक्षण
बाराबंकी : ग्राम पंचायत पल्हरी में लगभग 50 लाख की लागत से संचालित मत्स्य परियोजना वृहद रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS) का निरीक्षण भारत सरकार के संयुक्त सचिव सागर मेहरा ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के संचालन पर आने वाली लागत और लाभ से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान हिमांशु यादव ने बताया कि उनके द्वारा मत्स्य पालन के साथ-साथ मुर्गी पालन, पशुपालन एवं बकरी पालन का वृहद कार्य एक ही स्थल पर किया जा रहा है। संयुक्त सचिव सागर मेहरा ने सभी परियोजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और एक ही स्थल पर विभिन्न योजनाओं के कुशल संचालन पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि सभी मत्स्य कृषक इसी तरह विविध कार्यों को अपनाएं तो न केवल अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकते हैं। इस अवसर पर मत्स्य निदेशक उत्तर प्रदेश एन.एस. रहमानी ने प्रदेश में संचालित विभिन्न मत्स्य परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक मत्स्य अनिल कुमार, उपनिदेशक मत्स्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अच्छेलाल निषाद, मत्स्य निरीक्षक हेमंत कुमार एवं मत्स्य वैज्ञानिक विकास साहू भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.