मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
फतेहपुर : शासन के निर्देशानुसार आज महीने के तीसरे शनिवार को फतेहपुर तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी अ0 सुदन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व से सम्बंधित 7 मामले आये, पुलिस विभाग से सम्बंधित 9 मामले आये,विकास विभाग से सम्बंधित 4 मामले आये, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित 4 मामले आये, विद्युत विभाग से सम्बंधित 5 मामले आये, बाल एवं पुष्टाहार विभाग से सम्बंधित 1 मामला आया इनमे से 7 मामालों का निस्तारण सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा मौके पर करा दिया गया
सम्पूर्ण समाधान में कई विभागो से सम्बंधित सम्बंधित प्रार्थना पत्र आये 7 मामलों का सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा मौके पर निस्तारण करा दिया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय, बी डी ओ फतेहपुर, बीडीओ निंन्दुरा, सहित सभी विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.