सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम को सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई

मसौली बाराबंकी : सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जानकीराम के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को ब्लॉक सभागार में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, सफाई कर्मचारी सहित ब्लॉक कर्मियों ने सहभागिता की। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। जिससे सभी को गुजरना पड़ता है।उन्होंने सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत जानकीराम के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आप सरकारी सेवा से भले ही रिटायर हुए हों। लेकिन समाज सेवा से कभी रिटायर नहीं होते। उन्होंने कर्मचारियों से जानकीराम जी के कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया तथा उनके स्वस्थ व मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी। प्रभारी एडीओ पंचायत संजीव कुमार ने कहा कि विकास योजनाओं में सेवानिवृत्त एडीओ द्वारा किए गए योगदान की परंपरा को वे आगे भी बनाए रखेंगे और उनके द्वारा स्थापित कार्यसंस्कृति को धूमिल नहीं होने देंगे। अपने सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत जानकीराम ने कहा कि किसी भी समस्या को समस्या न मानकर दायित्व समझकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास विभाग उनका जन्मजात परिवार है। यदि कार्यकाल में किसी को ठेस पहुँची हो तो उसके लिए उन्होंने क्षमा याचना की तथा सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इससे पूर्व समारोह में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत जानकीराम को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में एडीओ आईएएसबी मदन गोपाल कनौजिया, कंसल्टिंग इंजीनियर प्रदीप कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी जैसराम, राम प्रकाश वर्मा, कमल किशोर, अखिलेश्वर सिंह, सौम्या सिंह, उत्तम वर्मा, अजय वर्मा, बीना मौर्य, वंदना पाल, रमाकांत, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष चंद्रलाल, पूर्व अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि सहित अन्य ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.