रामसनेहीघाट में पोस्ट ऑफिस के सामने सड़क किनारे मिट्टी कटान से बढ़ी परेशानी

रामसनेहीघाट : नगर पंचायत रामसनेहीघाट में उपजिलाधिकारी आवास के सामने स्थित पोस्ट ऑफिस एवं बीएसएनएल कार्यालय के सामने सड़क किनारे वर्षा ऋतु के दौरान मिट्टी कटकर बह जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के एक तरफ पूर्व में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा चुका है, जबकि पोस्ट ऑफिस व बीएसएनएल कार्यालय की ओर अब तक इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि नगर पंचायत गठन के लगभग पाँच वर्ष पूर्व तत्कालीन उपजिलाधिकारी एवं नगर पंचायत प्रशासक राम आसरे वर्मा द्वारा सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग कराए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। बावजूद इसके कार्य अधूरा है।
पोस्ट ऑफिस में प्रतिदिन जमा-निकासी, आधार सेवाओं एवं अन्य कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऊबड़-खाबड़ और कटी हुई जमीन के कारण बुजुर्गों, महिलाओं एवं आम नागरिकों के फिसलकर गिरने और चोटिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार समस्या से नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने जनहित को देखते हुए शीघ्र इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.