विशेष वर्ग के वोट फॉर्म नं. 7 के माध्यम से धोखे से काटे जा रहे हैं, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है: गोप
बाराबंकी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने बुधवार को एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट प्रकाशित होने के बाद फॉर्म-7 के माध्यम से कथित धांधली पर आगाह किया। उन्होंने कहा कि पीडीए प्रहरी लगातार ऐसे मामलों पर नजर बनाए हैं और अगर गलत या फर्जी तरीके से नाम काटने की कोशिश की गई, तो एफआईआर कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है कि इस गंभीर प्रकरण पर नजर बनाए रखें, नहीं तो सड़क से लेकर सदन तक इस मामले पर आंदोलन होगा। सपा कार्यालय पर बधवार को S.I.R. प्रभारी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फॉर्म-7 के जरिए की जा रही धांधली के गंभीर मुद्दों को सामने रखा गया। उनका आरोप है कि विशेष वर्ग के वोट फॉर्म नं. 7 के माध्यम से धोखे से काटे जा रहे हैं, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। गोप ने कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं को सजग, सतर्क और होशियार रहने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के बल पर वोट काटने के लिए लगातार नए-नए हथकंडे अपना रही है। जिसे समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर वोट की सुरक्षा ज़रूरी है। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व मंत्री व विधायक फरीद महफूज किदवई ,पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक राम मगन रावत,पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पार्टी प्रवक्ता फैजान किदवई,हिमांशु यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मौर्य प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, व यशवन्त यादव , कामता यादव, हशमत अली गुड्डू, बाबुल मिश्रा जी सहित पार्टी के तमाम नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.