पत्रकार रमाकांत वर्मा को दिल का दौरा पड़ने से निधन
बाराबंकी : तहसील फतेहपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत वर्मा उम्र 48 का आज प्रातः दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिजन उनको लखनऊ के लारी कार्डियोलॉजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्रकार के असामायिक निधन पर तहसील फतेहपुर के नागरिकों एवं पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें पत्रकारिता का एक सच्चा सिपाही बताया। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से उदासीन आश्रम बाबा संगत के महंत हेमंत दास, भाजपा नेता राजेश वर्मा, ज्योति प्रिंटर्स प्रबंधक अमित मौर्य, संतोष वर्मा, गोपी मौर्य, पंकज यादव, वरिष्ठ पत्रकार विजय राम जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल, पत्रकार, योगेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, अनूप सिंह, शिवम वर्मा एवं अन्य लोग शामिल रहे। पत्रकार रमाकांत वर्मा अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, तीन अविवाहित पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.