मंदिर में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, शातिर चोर हुआ गिरफ्तार

बाराबंकी : जनपद में मंदिरों को निशाना बनाकर की जा रही चोरी की घटनाओं का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है! बड्डूपुर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पूजा पाठ में प्रयुक्त बहुमूल्य बर्तन बरामद किए। पुलिस टीम ने बुधवार को तड़वा पुल के पास से अभियुक्त सर्वजीत पासी पुत्र रामसनेही को धर दबोचा, आरोपी मूल रूप से ग्राम समनापुर माफी थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर का बताया जा रहा है तलाशी के दौरान उसके पास से पीली धातु का घंटा,पीतल का दीपदान तथा और धार्मिक सामग्री बरामद हुई जिन्हें मंदिरों से चोरी किया गया था। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने चौंकाने वाले कुलसी भी किया उसने स्वीकार किया कि 27 /28 जनवरी 2024 की रात बड्डूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरौली स्थित राम जानकी मंदिर से पूजा के बर्तन चोरी किए थे इसके अलावा 28 जनवरी 2024 की रात ग्राम भगोली मंदिर से पीतल का दीपदान चोरी होने की घटना मैं भी वह शामिल था। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की गई है उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक विरासत में जेल भेज दिया गया है पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़  करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.