राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण करने पर शुभचितकों ने बेटे सौभाग्य पटेल के माता पिता को दी शुभकामनाएं

बाराबंकी :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण करने पर  शुभचितकों ने बेटे सौभाग्य पटेल के माता पिता को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। होनहार बिरवान  के होत चिकने पात वाली कहावत चरितार्थ हो गई जब एक सरल ,सहज स्वभाव के धनी पुलिस विभाग बाराबंकी में तैनात उपनिरीक्षक विजय कुमार वर्मा के पुत्र सौभाग्य पटेल ने अपने माता पिता का नाम रोशन करते हुये राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षा में  प्रतिभाग करके जेआरएफ परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर 300 अंकों में 184  अंकों से उत्तीर्ण होकर नई इबारत लिख दी। पुलिस विभाग में तैनात उपनिरीक्षक विजय कुमार वर्मा की जनपद बाराबंकी में तैनाती के बाद बच्चों  जिसमें एक बेटा व एक बेटी ने अपनी उच्च शिक्षाअयोध्या,लखनऊ व इलाहाबाद में ग्रहण की। बेटे के असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण करने पर लोगों ने माता पिता को शुभकामनाएं दी तो बेटे सौभाग्य पटेल ने परीक्षा की सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता पिता को दिया।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.