सदगुरु विशाल देव साहेब की 50 वी पुण्यतिथि पर मूंजापुर स्तिथ कबीर अध्यात्म आश्रम में सत्संग व व विशाल भण्डारे का आयोजन
मसौली बाराबंकी : सदगुरु विशाल साहेब की 50 वी पुण्यतिथि पर शनिवार को कबीर अध्यात्म संस्थान विशालनगर मुंजापुर में संत निष्ठा साहेब सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित सत्संग एव भण्डारे मे भक्तो का सैलाब रहा। देश विदेश से आये हजारो भक्तो ने सत्संग एव भण्डारे में भाग लिया। शनिवार की प्रातः 5 बजे गुरु वन्दना के बाद साढ़े 8 बजे से साढ़े 9 बजे तक सन्त विशाल साहब के वचनामृत पथ का बखान किया गया तथा बाद में सन्तो द्वारा भजन व सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें सन्त निष्ठा साहब ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि मानव जीवन बहुत ही परोपकार से मिलता है। गुरू के बगैर जीवन सफल नही हो सकता है। मनुष्य को आरम्भ से ही छोटी छोटी बातों का सुधार कर कार्य पूर्ण करने का अभ्यास और उत्साह रखना चाहिए जिससे वह बड़े बड़े कार्यो एव साधनाओं को पा सके। सन्त विशाल साहेब के जीवन दर्शन से और आपके बनाये सद्ग्रन्थ मनन से कल्याण पथ में चलने की प्रेरणा एव शक्ति मिलती है। सन्त निष्ठा साहेब ने कहा कि जिस समय मनुष्य अपनी जिम्मेदारी स्वयं अपने ऊपर लेता है बस उसी समय से वह पुरुषार्थी बन जाता है और जो अपने पैरों के बल खड़ा होने को सीखेगा वही संसार में कल्याण कर सकेगा। परमुखापेक्षी, आरामतलबी कभी भी बिरागी नही बन सकता है। साधुवाद सर्वातीत की दशा है।ईर्ष्या एक ऐसा शब्द है जो मानव के खुद के जीवन को तो तहस-नहस करता है औरों के जीवन में भी खलबली मचाता है। यदि आप किसी को सुख या खुशी नहीं दे सकते तो कम से कम दूसरों के सुख और खुशी देखकर जलिए मत। यदि आपको खुश नहीं होना है न सही मत होइए खुश, किन्तु किसी की खुशियों को देखकर अपने आपको ईर्ष्या की आग में न जलाएं।समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल वेकेंटेश्वर लू ने कहा कि समाज में कही जाति, धर्म के नाम पर बांट जा रहा,तो कही युवा नशें की लत के कारण अपने मार्ग से भटककर गन्दी आदतों के कारण समाज के बिगड़ते हालातों को देखते हुए समाज को जागरूक करने की जरुरत है। इसके लिए हम लोगों को युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। जब यह संघर्ष सफल होगा तब युवा पीढ़ी नशें से दूर होगा और समाज में ऊंच-नीच का भेद-भाव मिट सकेंगा।तब जाकर मनुष्य मन पर नियंत्रण कर सकेंगा और ईश्वर की प्राप्ति होगी तभी मनुष्य को शन्ति प्राप्त हो सकेगी। श्री लू ने कहा कि आज चंचल मन के कारण समाज में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी नशें की लत का शिकार हो रहा है।जो अपने मार्गों से भटककर गलत संगत के कारण ना-ना प्रकार की बुराईयों के चुंगल में फसता जा रहा है। इसके लिए गांव गांव लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए हमलोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को जरूर करने में लगे। सत्संग के बाद में पूजा आरती के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें पड़ोसी देश नेपाल सहित देश के राजस्थान, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली के आलावा प्रदेश के कोने कोने से हजारों भक्तो ने भाग लिया। सत्संग में मैनपुरी से आये सन्त अमर साहेब, लखनऊ से शान्ति साहेब, बकौली सन्त प्रभात साहेब, प्रांजल साहेब,ने सदगुरु विशाल साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। सन्त कबीर अध्यात्म संस्थान के अध्यक्ष आलोक दास ने लोगो का आभार व्यक्त करते हुए गुरु की महिमा का बखान किया। विधायक सहित आला अधिकारियों ने सन्त से लिया आशीर्वाद ग्राम मुंजापुर स्थित सन्त कबीर अध्यात्म संस्थान में सदगुरु विशाल साहेब की 50 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सत्संग एव विशाल भण्डारे में पूर्व विधायक शरद अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी ए सुदन, खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने सन्त निष्ठा साहेब का सत्संग सुनकर आशीर्वाद लिया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.