लखनऊ हेल्थ केयर व डॉक्टर शहाबुद्दीन द्वारा देवा शरीफ में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन

बाराबंकी : नगर पंचायत देवा शरीफ में लखनऊ हेल्थ केयर व डॉक्टर शहाबुद्दीन द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। डॉक्टर शहाबुद्दीन ने अपने कई साथी डॉक्टर पिरामिड कल कॉलेज के साथ मिलकर इस कैंप का आयोजन किया। जिसमें हर तरह के मरीज को देखकर उनको फ्री दवा वितरण की गई। जरूरत के मुताबिक मरीजों की खून की जांच भी फ्री में करवाई गई। और शुगर के मरीजों को शुगर चेक करने वाली मशीन का वितरण भी किया गया। डॉक्टर शहाबुद्दीन साहब हर साल मेडिकल कैंप लगाकर गरीब मरीज को मुफ्त में दवा दिया करते हैं। देवा शरीफ में यूं तो बहुत सारे प्राइवेट डॉक्टर मौजूद हैं लेकिन इनके अलावा कोई भी डॉक्टर कैंप लगाकर मरीज को फ्री दवा वितरण नहीं करता है। आज इस मौके पर सदर विधायक श्री सुरेश यादव उपस्थित दर्ज करा कर अपने हाथों से बहुत सारे शुगर के मरीजों को शुगर चेक करने वाली मशीन बाटी और वहीं पर बुजुर्ग महिलाओं को अपनी गाड़ी से निकाल कर कमल भी बांटे गए।इस मौके पर सदर विधायक सुरेश यादव जी और उनके साथ में गुड्डू मिश्रा जी देवा शरीफ के कई बार के सभासद रहे रिजवान अहमद उर्फ रिजु जी उनके साथ में राइन बिरादरी के प्रदेश अध्यक्ष शरीफ अहमद वारसी मोहम्मद सुफियान मोहम्मद सुहैल जुबेर अहमद मोहम्मद आमिर आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.