मसौली में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना का शिविर आयोजित, 375 आवेदन प्राप्त

मसौली : जनपद बाराबंकी के विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत मसौली में शिव शरण भगौती प्रसाद सेवा संस्थान, बाराबंकी के सहयोग से तथा एलिम्को आसरा सेंटर, बाराबंकी के तत्वावधान में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत मसौली में दिनांक 9 फरवरी 2026, सोमवार को किया गया, जिसमें पात्र आवेदकों से आवश्यक सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए। शिविर के दौरान आवेदकों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई तथा जांच उपरांत आवेदन स्वीकार किए गए। शिविर में कुल 375 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों ने अपनी-अपनी आवश्यकता के अनुसार उपकरणों के लिए आवेदन किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समर सिंह वर्मा, लालू प्रसाद यादव, शिवप्रताप वर्मा, नीरज कुमार एवं जय करण वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.