दो डाक्टरों के भरोसे चल रहा है सीएचसी रामसनेही घाट
बाराबंकी : सीएचसी बनी कोडर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेही घाट में आज कल एक महिला डाक्टर यूनानी नगमा एवं डॉ राईश खान के सहारे मरीजों की दवा मिल रही है बाकी के डाक्टर दो बजे चले जाते हैं आज जब मै खुद सीएचसी रामसनेही घाट पहुचा तो कमरे बन्द दिखाई पड़े वहीं पर लोगों से पूछा ताछ किया तो जानकारी हुई कि सर्जन डाक्टर हरिशंकर केवल एमरजेंसी करने के लिए आते हैं जिस दिन सर्जन हरिशंकर की एमरजेंसी रहती है उस दिन शाम को आना सुबह निकल जाते हैं एक य दो घण्टे सीएचसी रामसनेही घाट खाली बिना डॉक्टर के पडा रहता है जिस दिन सर्जन हरिशंकर आते हैं उस दिन दलालों की भरमार रहती है जिससे मरीजों को आसानी से ठगा जाता है कुछ बाहरी लोगों का आना-जाना बंद हो जाएं तो मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध हो जाएगी लेकिन दलालों के चक्कर में मरीजों को लुटा जाता है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.