सीएम से मिलने जा रहे किसानों को रोका सौप ज्ञापन

बाराबंकी : रामसनेही घाट बाराबंकी पूर्व दिए गए ज्ञापन के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में जन समस्याओं को लेकर दिए जाने का भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र के पदाधिकारी द्वारा आवाहन किया गया था जिसमें तहसील रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी उत्तर प्रदेश के अंतर्गत व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करवाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र के पदाधिकारी दिलोना बाईपास हाईवे के किनारे पहुंच ही रहे थे तभी पुलिस प्रशासन रामसनेही घाट एवं नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने काफी मान मनौव्वल करते हुए ज्ञापन को जिला अधिकारी बाराबंकी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पहुंचाने का आश्वासन दिया जिस पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्ञापन देकर माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया इस मौके पर डी एन एस त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मायाराम यादव प्रदेश प्रभारी निर्मल शुक्ला दिनेश कुमार यादव जिला अध्यक्ष रामशरण रावत जी श्री चंद रामकरण एवं महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रही।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.