शनि देव की मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मसौली बाराबंकी : ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला मढ़ीटोला स्थित दुर्गा मंदिर में भगवान शनिदेव की मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं एवं कन्याएं श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शामिल हुईं। यह प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाजसेवी स्वर्गीय दिनेश चंद्र रस्तोगी की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी सन्नो रस्तोगी द्वारा आयोजित किया गया। दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा हनुमान मंदिर व काली मंदिर होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पहुंची। दुर्गा मंदिर परिसर में पंडित अभय शुक्ला, पंडित रमेश चंद्र पाठक एवं पुजारी मंशाराम द्वारा यजमान सन्नो रस्तोगी के हाथों विधि-विधान से भगवान शनिदेव की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर लकी रस्तोगी, किशन रस्तोगी, श्यामाचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, सूरज यादव, मास्टर सुरजन यादव, कल्लू यादव, उमाशंकर गुप्ता, जितेंद्र रस्तोगी, मोहित यादव, दुर्गेश गुप्ता, मनोज यादव, रितेश यादव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.