मनीष मेहरोत्रा बनाम उ0प्र0 सरकार, रिलायन्स इन्डस्ट्रीज, मुकेश अम्बानी के मामले की हुई सुनवाई

बाराबंकी : मनीष मेहरोत्रा बनाम उ0प्र0 सरकार, रिलायन्स इन्डस्ट्रीज, मुकेश अम्बानी के मामले की सुनवाई जनपद न्यायाधीश महोदय के यहाँ हुई फाइल प्रस्तुत हुई। मुकेश अम्बानी की और से उनके अधिवक्ता रजत गंगवार ने पुनरीक्षण याचिका पर अपनी लिखित आपत्ति जिला सत्र न्यायाधीश के यहाँ दाखिल की रिवीजनकर्ता मनीष मेहरोत्रा के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने कहाँ कि मुकेश अम्बानी द्वारा अपनी कम्पनी रिलायन्स इण्डस्ट्रीज के द्वारा अपने कचरे को वन विभाग की जमीन, किसानों के खेत में कचरा फैलाकर जल, जंगल, जमीन व मानव जीवन को नुकसान पहुँचा रहे है। इनके द्वारा बनाये जा रहे प्रोडक्ट के कारण पाँच किलोमीटर की परीधि में जल स्रोेतो को नुकसान पहुँच रहा है, मुकेश अम्बानी के द्वारा दी गई अपत्ति में कोई विधिक बात नही है वाद को लम्बित करने के लिए उक्त आपत्ति दाखिल की गई है। रिवीजन कर्ता के वकील रणधीर सिंह सुमन को सत्र न्यायाधीश बाराबंकी ने दिनांक 16 फरवरी 2026 तक मुकेश अम्बानी द्वारा दी गई आपत्ति का जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.