बाराबंकी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत 7 वर्षीय बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया

बाराबंकी - थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सराहनीय कार्य करते हुए एक 7 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम को एक बालिका मिली, जो अपना नाम अल्फीसा और अपनी बुआ का नाम संजो बाजी के अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं बता पा रही थी। बालिका की उम्र लगभग 7 वर्ष बताई गई। बालिका की पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम, जिसमें उप निरीक्षक अभिषेक राय, महिला आरक्षी प्रीती तिवारी, महिला आरक्षी पूजा यादव और आरक्षी मोहम्मद इकबाल शामिल रहे, ने अथक प्रयास किए।जांच के दौरान पता चला कि ग्राम सरथरा से एक बालिका सुबह से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। चौकी मोहम्मदपुर, थाना कोतवाली नगर के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर बालिका की माता जमीला पत्नी दिलशाद निवासी ग्राम सरथरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी मौके पर पहुंचीं। माता द्वारा पहचान की पुष्टि के बाद नियमानुसार सुपुर्दगी की कार्यवाही पूरी कर बालिका को सुरक्षित उनकी माता की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर माता जमीला ने थाना कोतवाली नगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। यह सराहनीय कार्य मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की तत्परता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.