महाशिवरात्रि पर गंगेश्वर महादेव मन्दिर पर उधौली से आयी शिव बारात का हुआ भव्य स्वागत।
बाराबंकी : महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर देशभर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य पर्व का दिन है, जिसमें मंदिरों में विशेष पूजा की गई इसी क्रम में जवाहर पुर स्थित गंगेश्वर महादेव मन्दिर में उधौली के पुरानी बाजार के शिव मन्दिर से आई शिव बारात का स्वागत किया गया। शिव बारात उधौली के पुरानी बाजार, गंगा दास कुटी, पुलिस चौकी अहमदपुर के शिव मन्दिर के बाद जवाहर पुर के गंगेश्वर महादेव मन्दिर पहुँची जहाँ गंगा प्रसाद दीक्षित, सुधाकर प्रसाद दीक्षित व लालता प्रसाद दीक्षित ने उत्साह पूर्वक माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने शिव आरती कर एवं दर्शन पूजन कर अपने को कृतार्थ किया। इसके पश्चात शिव जी के भजनों पर कलाकारों ने बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। शिव भक्तो ने हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारे लगाए। पूरा दिन भक्तो ने जलाभिषेक किया व फूल माला, बेल पत्र, गंगा जल अर्पित कर स्वयं को कृतार्थ किया। इस अवसर पर अरुणेन्द्र दीक्षित, सौरभ दीक्षित, विमलेंद्र दीक्षित, शिवांश, शानवीं, पार्थ, दृश्या, चन्दन, बबलू, रवि शंकर सोनी, पंकज गुप्ता, अंकित, धीरज गुप्ता, अन्नू गुप्ता, अनिल गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, घनश्याम सोनी आदि भक्त उपस्थित रहे। साथ ही सफदरगंज पुलिस बल जिसमें अतुल कुमार, रवि, अंकित कुमार, तपन जी, नजरे आलम, अनुज जी, देवेश पटेल आदि उपस्थित रहे। इनका कार्य सराहनीय रहा।
रिपोर्टर - नफीस अहमद


No Previous Comments found.