जनपद बाराबंकी के शिक्षकों को ‘हिमालय वुड बैज (स्काउट)’ से सम्मान
बाराबंकी : जनपद के लिए गर्व का क्षण तब आया जब क्षेत्र के चार शिक्षकों को स्काउट मास्टर के सर्वोच्च प्रशिक्षण सम्मान ‘हिमालय वुड बैज (स्काउट)’ से अलंकृत किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक परिषद बैठक एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के राज कुँवर दुबे (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गहरेला / जिला आईटी सेल प्रभारी TSCT), रवि कुमार राय (स०अ०, प्रा०वि० ठाकुरपुर-2), विकास खण्ड फतेहपुर के सत्य प्रकाश वर्मा (स०अ०, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहाली) एवं आदर्श कुमार को प्रमाण-पत्र एवं वुड बैज बीड्स प्रदान किए गए।
सम्मान समारोह में मा० प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह (सदस्य विधान परिषद, पूर्व जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश),
मा० प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार (सेवानिवृत्त IAS)
एवं निदेशक (बेसिक शिक्षा) प्रताप सिंह बघेल ने अपने कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया। यह उपलब्धि न केवल संबंधित शिक्षकों की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे जनपद के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी है। जिला मुख्यायुक्त राम कुमार गिरी, जिला आयुक्त दिनेश चन्द्र पाण्डेय, रश्मि गुप्ता, जिला सचिव डॉ रामू मौर्य, जिला प्रशिक्षण आयुक्त शिवराम, जिला संगठन आयुक्त डॉ सत्यदेव सिंह, केशरी मिश्रा, स्काउट मास्टर हिमांशु वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.