ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव में मेरा आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम के तहत निपुण बच्चे हुए सम्मानित

मसौली बाराबंकी : विकास खंड मसौली के ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ागांव में मेरा आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित निपुण बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर प्रत्येक न्याय पंचायत से पांच-पांच निपुण बच्चों तथा बालवाटिका का प्रभावी संचालन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पारुल शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नवीन कुमार पाठक ने कहा कि बच्चे केवल परिवार ही नहीं बल्कि राष्ट्र का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास और संस्कार निर्माण की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिवार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से ही शिक्षा रूपी नाव सफलता के तट तक पहुंचेगी। खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालयों में हुए भौतिक परिवर्तन कायाकल्प और बेहतर शैक्षिक वातावरण की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण शिक्षा के नवोदय का प्रतीक बताया। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी पारुल शुक्ला ने पूर्व प्राथमिक शिक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मातृवत भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में डायट मेंटर महेंद्र यादव ने प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में आए सकारात्मक बदलावों की प्रशंसा की।सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गुरेला, बरगदही, नसीरपुर, मंशापुरवा एवं बड़ागांव के बच्चों ने देशभक्ति एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। खंड शिक्षा अधिकारी मसौली जैनेंद्र कुमार ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘मेरे आंगन, मेरे बच्चे’ कार्यक्रम बालकों के सर्वांगीण विकास का मजबूत संकल्प है।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं एआरपी राजेश कुमार यादव ने किया। इस मौके पर एआरपी आदित्य वर्मा, आशीष शुक्ल, एसआरजी अवधेश कुमार पांडे, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सुपरवाइजर, शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.