वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

बाराबंकी : ऑक्सफोर्ड विद्यालय में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा हिंदी प्रोजेक्ट (पत्रकारिता) के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तर्क शक्ति, अभिव्यक्ति कौशल एवं आत्मविश्वास का विकास करना था।कार्यक्रम में सौर्य प्रताप सिंह, रौनक वर्मा, विपिन कुमार, हिमांशु शर्मा, माही यादव, तृप्ति सोनी, चाहत वर्मा, प्रगति यादव एवं इलिया सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी।जिससे कार्यक्रम अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक बन गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूमा तिवारी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम यादव, सीनियर कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा मौर्या, जूनियर कोऑर्डिनेटर मानसी श्रीवास्तव, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अदिति सिंह तथा प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर आशी रस्तोगी ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यालय के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल रहा।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.