रमजान होली व ईद को लेकर पुलिस का रूट मार्च,शांति बनाए रखने की अपील

बाराबंकी - रमजान,होली एवं ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। अराजक तत्वों से निपटने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से रविवार को सीओ रामनगर गरिमा पंथ एवं प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे थाना क्षेत्र में रूट मार्च निकाला। वर्तमान में चल रहे रमजान तथा आगामी 3 व 4 मार्च को होने वाली होली एवं निकलने वाले जुलूसों को शांतिपूर्ण व निर्भीक वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल के साथ कस्बा मसौली, सआदतगंज एवं अनुपगंज में रूट मार्च व पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सीओ गरिमा पंत ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की और प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या अफवाह फैलाने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.