मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा से मुलाक़ात करके अनुदेशक मानदेय वृद्धि पर जताया आभार

बाराबंकी - उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी राजीव कुमार साहू, जिला प्रचार मंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर गौरव तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बनीकोडर अंकित तिवारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री सतीश शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने अनुदेशकों का मानदेय 17,000 किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही मंत्री के माध्यम से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की। मंत्री ने भी अनुदेशक साथियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मानदेय वृद्धि का यह निर्णय अनुदेशक साथियों के मनोबल को सुदृढ़ करेगा तथा शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.