बाराबंकी में बंदर का हमला: मासूम के सिर पर गंभीर चोट, जिला अस्पताल में कराया गया इलाज

बाराबंकी - जनपद के थाना बहादुर सराय क्षेत्र अंतर्गत बदोसराय मरकामऊ गांव में बंदरों के आतंक का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां मोहम्मद तौफीक नामक मासूम बच्चे पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गहरा जख्म हो गया। परिजनों के अनुसार, तौफीक घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने एक बंदर को वहां से भगाने की कोशिश की। इससे बंदर उग्र हो गया और उसने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया। बंदर ने बच्चे के सिर पर जोरदार वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजन तत्काल बच्चे को जिला अस्पताल बाराबंकी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बच्चे के सिर के घाव का इलाज किया और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक इंजेक्शन भी लगाए।फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है। बच्चे के पिता ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा खतरे में हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग और प्रशासन जल्द से जल्द अभियान चलाकर बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजे, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.