घुटने के रोगों से बचने के लिए अपना वजन नियंत्रित रखें: डॉ अखिलेश यादव

बाराबंकी - “कभी-कभी एक ऑपरेशन सिर्फ जोड़ नहीं जोड़ता, एक जिंदगी को नई दिशा भी देता है।” यह बात जब डॉ. अखिलेश यादव कहते हैं, तो उनके चेहरे पर आत्मविश्वास, विनम्रता और अनुभव का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। और यह बात यूं ही नहीं कही गई यह एक डॉक्टर की 21 से अधिक वर्षों के अपने उल्लेखनीय अनुभव में उन्होंने सफलतापूर्वक 10,000 से अधिक सफल घुटनों की सर्जरियों के बाद की सच्चाई है, जो अब मरीजों के जीवन की मुस्कान बन चुकी है। जिले में आए वैशाली के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आर्थाेपेडिक्स विभाग के निदेशक और प्रख्यात ऑर्थाेपेडिक सर्जन डॉ. अखिलेश यादव और फिट स्पाइन फिजियो क्लीनिक के संस्थापक और निदेशक डॉ इन्द्रमणि उपाध्याय को सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा के द्वारा प्रदान किया गया। बता दें कि गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं और उन चिकित्सा विशेषज्ञों को देता है जिन्होंने समाज को चिकित्सा, जनकल्याण और नवाचार के क्षेत्र में प्रेरणादायक योगदान दिया है। इस सम्मान को प्राप्त करते हुए डॉ यादव ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, हर उस मरीज का है जिसने मुझ पर विश्वास किया। यह उनके धैर्य, हिम्मत और उम्मीद का सम्मान है। इस दौरान उन्होंने गांधी भवन में कई मरीजों को देखा और उन्हें उचित परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि घुटने के रोगों से बचने के लिए अपना वजन नियंत्रित रखें। लोगों को घुटने के दर्द तथा कमजोर हड्डियों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आने वाले समय में यह बड़ी बीमारी भी बन सकती है। उन्होंने घुटना तथा कोहनी के प्रत्यारोपण की जानकारी भी लोगों को दी। बता दें कि बीते वर्षो में उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और गांधीवादी अध्येता राजनाथ शर्मा के दोनों घुटनों का सफल ऑपरेशन किया था। डॉ अखिलेश यादव सिर्फ एक डॉक्टर नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण हैं जो चल नहीं पा रहे, दर्द से जूझ रहे हैं या हिम्मत हार चुके हैं। उनका मानना है कि इलाज सिर्फ हड्डियों का नहीं, इंसान के आत्मबल का भी होता है और शायद यही वजह है कि डॉ अखिलेश यादव ही सेवा अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मान के सच्चे हकदार है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, वरिष्ठ समाजवादी नेता ज्ञान सिंह यादव, सभासद अश्वनी शर्मा शिवा, अजीज अहमद अज्जू, कैलाश बिहारी कुरील, मृत्युंजय शर्मा, शिवशंकर शुक्ला, धनंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा, मुकेश मिश्र, मनीष सिंह, रंजय शर्मा, अशोक शुक्ला, प्रदीप यादव अदि कई लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.